Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के करीब सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने की संभावना है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम सक्रिय होने के साथ ही दर्जनभर जिलों में मौसम में बदलाव होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
बता दें कि राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। प्रदेश में कई जगहों पर तापमान में गिरावट होने लगी है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर से आज बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार 7 से 10 अक्टूबर तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
अभी पढ़ें – Rain in Delhi: हल्की फुहारों से दिल्ली भीगी, मौसम में ठंडक, वायु गुणवत्ता में सुधार
मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कई जगह पर बारिश की संभावना जताई गई है। धौलपुर, दोसा, टोंक, करौली, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ समेत अन्य जगह पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 अक्टूबर के बीच बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में बारिश होने के आसार है। केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के साथ ही एक परिसंचरण तंत्र आंध्रप्रदेश तट पर बना हुआ है। इसके चलते राजस्थान में एक बार मानसून ने पलटी मारी है।
अभी पढ़ें – प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, आज इन जिलों में हो सकती है बारिश
बता दें कि राजस्थान के पूर्वी जिलों में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। बादलों ने डेरा जमा लिया है। बारिश के अलर्ट की वजह से किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। बाजरे की फसल की सही ढ़ंग से कटाई भी नहीं हुई है, बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में रबी की बुवाई इस बार देरी से होने की संभावना है। बारिश ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी अक्टूबर के पहले पखवाड़े में मानसून की विदाई हुई थी। इस बार भी माना जा रहा है कि मानसून 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से विदा होगा।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
39 mins agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 hr agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
4 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
5 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
5 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines