हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: विदा लेते मानसून ने प्रदेश को किया तरतबतर, आज यहां हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन

Rajasthan Weather News: राजस्थान मानसून अपडेट की खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में करीब 2 महीने 20 दिनों तक मानसून के बने रहने के बाद अब मानसून ने विदाई लेनी शुरू कर दी है। लेकिन विदा लेते मानसून ने प्रदेश के कई हिस्सों को भिगोया। आज पूर्वी राजस्थान के जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर और राजधानी जयपुर में जमकर बारिश हुई है। पूर्वी राजस्थान में सुबह से ही बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए है।

मौसम विभाग जयपुर केंद्र के अनुसार अगले दो दिन तक बारिश होने के आसर बने रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस सिस्टम का असर अगले 2 दिन और बने रहने की संभावना है, जिसके कारण राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

अभी पढ़ें – दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बारिश का कहर….10km लंबा जाम, सर्विस लेन डूबी

राजधानी में हुई अच्छी बारिश

बता दें कि बीते 24 घंटों में प्रदेश के करीब एक दर्जन मानसून की बारिश का असर देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में इस दौरान सबसे ज्यादा धौलपुर में 91 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अलवर 55.6 एमएम, करौली 47 एमएम, चूरू 12.8 एमएम बारिश, वनस्थली, जयपुर, पिलानी, कोटा, बूंदी, बारां में भी बारिश की दर्ज गई है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की गई दर्ज है। आज भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने करीब दो दर्जन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जाती किया है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के ऊपर सक्रिय हुए एक नए सिस्टम के असर के चलते अगले तीन दिनों तक प्रदेश के करीब दो दर्जन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश लोगों को राहत देती हुई नजर आ सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झूंझनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक और उदयपुर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान 1-2 स्थानों पर मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

अभी पढ़ें – विदा लेते मानसून ने प्रदेश को किया तरतबतर, आज यहां हुई झमाझम बारिश

प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश

आपको बता दें इस बार राजस्थान में जमकर बारिश हुई है। राजस्थान में इस बार अच्छी बारिश से प्रदेश के बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है। जयपुर, अजमेर, पाली, टोंक जिलों के कई गांव और शहरों की सवा करोड़ से ज्यादा की आबादी के लिए अगले 2 साल तक के पीने के पानी का इंतजाम हो गया है।बीसलपुर बांध ओवरफ्लो होकर बहने लगा। जबकि पाली का जवाई बांध 72 फीसदी भर गया है। इन दो बांधों में अब भी लगातार पानी आ रहा है। बीसलपुर बांध से राजधानी जयपुर समेत पांच जिलों की प्यास बुझती है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें