Rajasthan Weather Report: राजस्थान में अब तेज बारिश की संभावना न के बराबर है। दक्षिण पश्चिम मानसून फिर से सक्रिय हुआ है, जिसके चलते कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार को भी पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।
वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह का रहेगा। वहीं शनिवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग ने शनिवार को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर में येलो अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले बुधवार को भी पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई, वहीं बाकी जगहों पर मौसम शुष्क रहा। दूसरी तरफ राज्य के अधिकतर शहरों में वायु प्रदूषण सूचकांक ‘अच्छा से मध्यम’ श्रेणी में है।
बताते चलें कि कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी जयपुर में भी लोगों को सुबह गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहा, जिससे अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
संबंधित खबरें
यूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
11 mins agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
31 mins agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
37 mins agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
39 mins agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
44 mins agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 hr agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 hr agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
1 hr agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines