जयपुर: राजस्थान में शुक्रवार से मौसम (Rajasthan Weather) फिर करवट ले रहा है। मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों तक बारिश का दौर थोड़ा कम देखने को मिल सकता है। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों परर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जरूर जतायी गयी है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में छुटपुट बारिश होने की संभावना है।
बारिश की रफ्तार पड़ी धीमी
मानसूनी गतिविधियों के उत्तर की तरफ शिफ्ट होने से प्रदेश में अब बरसात की गतिविधियां बेहद कम हो जाएगी। जिसका असर तीन अगस्त तक जारी रहेगा। यानी आगामी करीब एक सप्ताह तक प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जरूर देखने को मिल सकेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में भविष्यवाणी जारी की है।
इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में मानसूनी गतिविधी आज से कम हो जाएगी। लेकिन, मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, दौसा,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनू, चूरू,सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि संभव
राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां कम होने से आगामी दिनों में गर्मी का असर फिर बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश के तापमान में दो से पांच डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा नागौर में 35.5 डिग्री दर्ज हुआ। इसके बाद पश्चिमी राजस्थान के ही हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में 35.4 तथा श्रीगंगानगर में 35 डिग्री पारा दर्ज हुआ।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
16 mins agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 3 की मौत, SHO सस्पेंड
3 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
6 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
6 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
6 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
6 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines