जयपुर: राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का समापन समारोह आज एसएमएस इंडोर स्टेडियम पर आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जहां 16 अक्टूबर को खेलों का उद्घाटन किया था, तो वहीं आज समापन समारोह में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें। वहीं, सीएम गहलोत ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित भी किया।
जयपुर में गुरूवार को आयोजित समापन कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने कहा कि आगामी 26 जनवरी से अब राजस्थान में शहरी ओलम्पिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और इसका मकसद खेल प्रतिभाओं को मौका देने के साथ खेल भावना को भी बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई मान सिंह (एसएमएस) स्टेडियम में राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इन खेलों से लोगों को अपने मनमुटाव भुलाने का मौका मिला और वे एक दूसरे के करीब आए। उन्होंने कहा, ‘‘इन खेलों से लोग आपस में करीब आए। मैं समझता हूं कि इसने खिलाड़ियों को आपस में प्रेम, भाईचारे, सद्भावना से साथ रहने का एक मौका दिया, जिसकी आज मुल्क में सबसे बड़ी जरूरत है।’’
समापन समारोह के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि, “प्रकृति प्रहार करती है तो कुछ देकर भी जाती है। कोरोना के कारण निरोगी राजस्थान की थीम कमजोर पड़ गयी थी। लेकिन, अब राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक ने खिलाड़ियों को सद्भावना का संदेश दिया। खिलाड़ियों ने अपने गांव का गौरव बढ़ाया है।” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, अब ‘खेलेगा राजस्थान और जीतेगा राजस्थान’ की शुरूआत हो चुकी है।
अभी पढ़ें – जयपुर में सीएम गहलोत ने इंदिरा रसोई का किया अवलोकन, पत्नी संग खाया खाना, देखें
ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की ख़ास बात यह रही की इसमें राज्य के सभी 33 जिलों में 30 लाख से भी ज्यादा खिलाडियों ने भाग लिया। कबड्डी, खो-खो, बॉलीबॉल जैसे 6 खेलों का इसमें आयोजन किया गया था। बता दें पहले पंचायत स्तर, फिर जिला स्तर और उसके बाद राज्य स्तर पर खेलों का आयोजन हुआ।
राजस्थान सरकार ने पहली बार इतने बड़े लेवल पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रमों के आयोजन को कितनी गंभीरता से लिया है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की करीब 40 करोड़ रूपये के बजट वाले इन खेलों में सीएम अशोक गहलोत कभी दर्शक, तो कभी खिलाडी तो कभी रेफरी की भूमिका में मैदान में उतरे खिलाडियों का हौंसला अफजाई करते नज़र आए।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
2 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
5 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
6 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
7 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines