Rajasthan Politics: 92 विधायकों के इस्तीफे की खबर, प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताई ये बड़ी वजह

Pratap Singh Khachariyawas

80 विधायकों के इस्तीफे की खबर

Rajasthan Politics: राजस्थान से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। धारीवाल के घर पर मौजूद सभी विधायक सीएलपी बैठक में भाग लेने नहीं जाएंगे, बल्कि वे सीधे विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के घर जाकर अपना इस्तीफा सोपेंगे।

प्रताप सिंह खाचरियावास ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, “10-15 विधायकों की सुनवाई हो रही है जबकि अन्य विधायकों की उपेक्षा हो रही है। पार्टी हमारी नहीं सुनती, इसके बिना फैसले लिए जा रहे हैं।

बता दें की अब सारे मंत्री-विधायक शांति धारीवाल के आवास से रवाना होकर स्पीकर सीपी जोशी के घर पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है ये सभी मंत्री-विधायक कुछ देर में अपना इस्तीफा सौंप देंगे। खबर आ रही है कि विधायकों के इस्तीफे को देखते हुए सीपी जोशी ने अपना फोटोग्राफर भी बुला लिया है।

प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “सभी विधायक गुस्से में हैं और इस्तीफा दे रहे हैं। हम इसके लिए पार्टी अध्यक्ष के पास जा रहे हैं। विधायक इस बात से खफा हैं कि सीएम अशोक गहलोत उनसे सलाह किए बिना फैसला कैसे ले सकते हैं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ