Rajasthan Political Crisis: प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री हैं, उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में 14 साल का अनुभव है और वो ये कार्यकाल भी पूरा करेंगे।
अभी पढ़ें – Ajmer: तालाब में डूबने से एक ही गांव के 4 मासूम बच्चों की मौत, इलाके में छाया मातम
भरतपुर के सर्किट हाउस में जन सुनवाई के दौरान मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान सुप्रीम हैं और राजस्थान में मुख्यमंत्री सुप्रीम हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री हैं, उन्हें 14 साल का अनुभव है मुख्यमंत्री के रूप में और वो ये कार्यकाल भी पूरा करेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सक्षम और बुद्धिमान हैं जो हर परिस्थिति से निपटना बेहतर जानते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत सभी के लिए सुप्रीम है और दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान सुप्रीम है। इस पूरे मामले में किसका क्या कहना है, इसका मुझे पता नहीं लेकिन जो मुझे कहना है वह मैंने कह दिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हम और आप से ज्यादा विद्वान हैं। वह अच्छी तरह से जानते हैं कि किस परिस्थिति से कैसे टेकल करना है।
अभी पढ़ें – UP: एक साल से चम्मच खा रहा था युवक, ऑपरेशन किया तो निकली इतनी चम्मचें कि उड़ गए सबके होश
बता दें कि मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह सचिन पायलट गुट के माने जाते हैं। अनिरुद्ध सिंह सोशल मीडिया के जरिए अपने आप को सचिन पायलट का विशेष समर्थक बताते हैं। गौरतलब है कि विश्वेंद्र सिंह और उनके बेटे अनिरुद्ध सिंह के बीच कई महीनों से दूरी बनी हुई है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
24 mins agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
11 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
13 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
14 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
14 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines