हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली रवाना, हो सकता है सख्त फैसला

विज्ञापन
सचिन पायलट आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली रवाना

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में सीएम पद को लेकर कांग्रेस में मचे बवाल को लेकर कांग्रेस आलाकमान गंभीर नजर आ रहा है। अब खबर आ रही है कि आलाकमान के बुलावे पर सचिन पायलट दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार खबर आ रही है कि मचे घमासान के बीच कांग्रेस आलाकमान राजस्थान कांग्रेस के कुछ नेताओं पर सख्त एक्शन ले सकता हैं।

अभी पढ़ें – Lucknow News: एटीएस ने गाजियाबाद समेत UP के कई जिलों से उठाए PFI सदस्य, ADG ने किया बड़ा खुलासा

बता दें कि राजस्थान कांग्रेस के सियासी संकट में अब गैंद आलाकमान के पाले में है। सोनिया गांधी अशोक गहलोत गुट के कुछ नेताओं में एक्शन का फैसला ले सकती है। अजय माकन अपनी लिखित रिपोर्ट आज सोनिया गांधी को सौंपेंगे। कहा जा रहा है कि इसके बाद दिल्ली से कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन

दरअसल राजस्थान में रविवार को जो घटनाक्रम हुआ उससे हाईकमान नाराज है। विधायक दल की बैठक में नहीं जाने को कांग्रेस आलाकमान को गम्भीरता से लेते देख गहलोत समर्थकों के तेवर भी कुछ ढीले पड़ गए है। सोमवार को ज्यादातर मंत्री रक्षात्मक नजर आए। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल इन सब से दो कदम आगे निकल गए। उन्होंने पाप का घड़ा केन्द्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर आए राज्य के प्रभारी महासचिव अजय माकन पर फोड़ दिया।

वहीं, राजस्थान कांग्रेस में उठापटक के बीच अभी तक सामने आई कहानी में पायलट की ओर आलाकमान का रुख पॉजिटिव नजर आया है। इस सियासी घमासान में पायलट को फायदा दिख रहा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Chhattisgarh: पुल से नीचे गिरी AIIMS स्टाफ से भरी बस, एक डॉक्टर की मौत

Rajasthan का सियासी ड्रामा…Sachin Pilot दिल्ली के लिए रवाना…आलाकमान के फैसले का इंतजार

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola