के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी संकट के बीच यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। शांति धारीवाल ने कहा कि इस षड्यंत्र में कई और लोग भी शामिल हैं। अगर पार्टी आलाकमान मुझसे सबूत मांगेगा तो मैं सबूत पेश कर दूंगा।
शांति धारीवाल ने आज अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी अजय माकन अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए षड्यंत्र कर रहे थे और एक एजेंडे पर काम कर रहे थे। वो सचिन पायलट को आगे बढ़ाने के लगातार विधायकों पर भी दबाव डाल रहे थे। मेरे पास इस बात के सबूत हैं अगर पार्टी आलाकमान मुझसे सबूत मांगेगा तो मैं सबूत पेश कर दूंगा।
धारीवाल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे अच्छे आदमी हैं हमने अपनी बात उनके सामने रखी उन्होंने हमारी बात को गंभीरता से लिया है। शांति धारीवाल ने कहा कि साल 2020 में राजस्थान कांग्रेस सरकार पर संकट आया था, तब सोनिया गांधी ने निर्देश दिए थे कि हर हालात में कांग्रेसी सरकार को बचाना है तो 35 दिनों तक लगातार बाड़ेबंदी में रहे। जो लोग उस वक्त सरकार गिराने की साजिश में शामिल थे उन्हें आज तवज्जो दी जा रही है।
गहलोत को नहीं थी बैठक की जानकारी
शांति धारीवाल ने अपने आवास पर आयोजित हुई बैठक को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बैठक की कोई जानकारी नहीं थी हमने अपने स्तर पर ही बैठक का आयोजन किया था।
अनुशासनहीनता की बात करने वाले गद्दारी की भी बात करें
शांति धारीवाल ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन की ओर से अनुशासनहीनता को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग आज अनुशासनहीनता की बात कर रहे हैं वो उन लोगों पर क्यों नहीं बोलते जिन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की थी और सरकार को संकट में डाल दिया था।
20 विधायक ही पहुंचे सीएमआर
शांति धारीवाल ने कहा कि विधायकों का बहुमत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ है सीएमआर में हुई बैठक में केवल 20 विधायक की पहुंचे थे उसे पता चल गया है कि इनके पास कितना सामान है। शांति धारीवाल ने अनुशासनहीनता के नोटिस के सवाल पर कहा कि मुझे इस प्रकार का कोई नोटिस नहीं मिला है अगर कोई नोटिस मिलता है तो उसका जवाब दे दूंगा।
राजेंद्र गुढ़ा के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता
इधर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की ओर से शांति धारीवाल पर उठाए गए सवालों के जवाब देते हुए शांति धारीवाल ने कहा कि मैं राजेंद्र गुढ़ा के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता हूं। अपने आवास पर पंडाल को लेकर शांति धारीवाल ने कहा कि उनके आवास पर पांडाल कोई पहली बार नहीं लगा है पहले भी कई बार पांडाल लगाए गए हैं आगे भी लगते रहेंगे।
अभी पढ़ें – Rajasthan Political Crisis: ‘सोनिया गांधी ने मांगी लिखित रिपोर्ट’, बैठक के बाद बोले अजय माकन
गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे या नहीं कह नहीं सकता
इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को को लेकर भी शांति धारीवाल ने कहा कि अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे या नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं। इस पर तो पार्टी आलाकमान कोई फैसला करना है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
52 mins ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 hr agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
4 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
5 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
7 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines