हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान को लेकर 10 जनपथ पर बैठक, कई वरिष्ठ नेता मौजूद

विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान को लेकर 10 जनपथ पर बैठक

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे जयपुर से सीधे 10 जनपथ पर सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी के निवास पर बैठक आयोजित हो रही है। इस बैठक में भाग लेने के लिए, के सी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन 10 जनपथ पहुंच गए हैं। बता दें कि इस बैठक में कल रात राजस्थान कांग्रेस में जो सब ड्रामा हुआ है उस पर मंथन किया जाएगा।

अभी पढ़ें – Rajasthan: सांसद सीपी जोशी ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, बोले- आपसी फूट एक बार फिर से उजागर हुई

बता दें कि आलाकमान से भेजे गए पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन 10जनपथ पहुंच कर सोनिया गांधी को राजस्थान में मचे सियासी घमासान का सारा फीडबैक देंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन

वहीं इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली जाने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कल विधायकों के विरोध को लेकर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासन और एकता होनी चाहिए। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जो फैसला लेंगी, वह सभी को मानना होगा।

अभी पढ़ें – Delhi: अंकिता भंडारी की हत्या में भाजपा नेता का हाथ सामने आने के बाद ‘आप महिला शक्ति’ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

इससे पहले अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, ‘कल जो हुआ उसके बारे में हमने कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत करा दिया है। अंत में जो भी निर्णय लिया जाता है, उसका सभी को पालन करना होता है। पार्टी में अनुशासन होना चाहिए।’

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola