Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस आलाकमान से क्लीन चिट मिलने के बाद सीएम अशोक गहलोत आज दोपहर बाद में दिल्ली जा सकते हैं। माना जा रहा है कि गहलोत दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Lakhimpur Kheri News: हादसे में 8 नहीं 6 लोगों की हुई मौत, PMO की ओर से की गई बड़ी घोषणा
लेकिन अभी यह सस्पेंस भी है कि सीएम गहलोत दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन भरने जा रहे हैं या राजस्थान के घटनाक्रम पर आलाकमान को सफाई देने जा रहे हैं। इसकी पुख्ता सुचना तो सीएम गहलोत के दिल्ली जानें के बाद ही मिल पायेगी।
इस मुलाकात के बाद अगर सोनिया गांधी उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए कहती हैं तो साफ है कि गहलोत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि जिस तरह गहलोत गुट के विधायकों ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जाने की बजाए स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा दिया था, उससे कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज हुआ था। लेकिन अब लगता है कि उन्हें इस मामले में मिली क्लीन चिट के बाद कांग्रेस आलाकमान और गहलोत के बीच संबंध फिर पटरी पर आ गए हैं।
अभी पढ़ें – Ajmer: तालाब में डूबने से एक ही गांव के 4 मासूम बच्चों की मौत, इलाके में छाया मातम
हालांकि, नामांकन को लेकर अभी संशय के हालात हैं लेकिन यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने जो दो फॉर्म लिए हैं वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए ही लिए गए हैं और कमलनाथ के साथ ही अंबिका सोनी ने भी कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चा की है। ऐसे में आज गहलोत का दिल्ली दौरा राजस्थान की कांग्रेस की राजनीति के लिए अहम होने जा रहा है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! AQI में भारी उछाल
1 hr agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
8 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
10 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
12 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines