नई दिल्ली: राजस्थान कांग्रेस में पिछले कई दिनों से सियासी घमासान जोरों पर है और पार्टी में राजनीतिक गतिरोध बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में पार्टी में जारी इस राजनीतिक गतिरोध पर कांग्रेस आलाकमान बेहद नाराज है।
राज्य में विधायक दल की बैठक रद्द होने के बाद से सियासी हलचल और तेज हो गई है। इस बीच पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर आए अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे आज अपनी लिखित रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपेंगे।
खबरों के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए गहलोत कैंप के नेताओं पर गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि गहलोत गुट के विधायक शांति धारीवाल और महेश जोशी पर अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई हो सकती है।
इसे पहले सोमवार शाम राजस्थान में जारी कलह को लेकर सोनिया गांधी के आवास पर अहम बैठक हुई। इस बैठक में अजय माकन, मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। बैठक में रविवार को जो भी हुआ उसकी पूरी जानकारी सोनिया गांधी को दी गई। लेकिन सोनिया गांधी ने इस पूरे मामले पर लिखित रिपोर्ट मांगी है।
अभी पढ़ें – Rajasthan Political Crisis: ‘सोनिया गांधी ने मांगी लिखित रिपोर्ट’, बैठक के बाद बोले अजय माकन
आपको बता दें कि रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें विधायकों ने हिस्सा ने लने से माना कर दिया था और वो विधायक अपना इस्तीफा लेकर स्पीकर के पास पहुंच गए थे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
26 mins agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
16 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines