जयपुर: भारतीय वुशु टीम के खिलाड़ी और राजस्थान पुलिस के रोहित जांगिड़ 19 सितंबर से दिल्ली में होने वाले आल इंडिया वुशु चैंपियनशिप में अपना दम दिखाएँगे। यानी वे इस चैंपियनशिप में भाग लेंगे। जयपुर निवासी रोहित जांगिड़ का इस खेल में वर्ल्ड रैंक 4 है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रस्तिनिधित्व करेंगे। रोहित जांगिड़ कमाल के फाइटर हैं। वे अपने इस खेल को लेकर हमेशा सजग रहते हैं और देश व प्रदेश का नाम खूब रौशन कर रहे हैं।
रोहित जांगिड़ आल इंडिया वुशु चैंपियनशिप के लिए अपनी तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि रोहित जांगिड़ आज जिस मुकाम पर हैं, वो एक दिन में संभव नहीं हो पाया। उसके लिए उन्होंने खुद को तैयार किया और फिर आज देश का नाम मेडल जीत कर रौशन कर रहे हैं। रोहित जांगिड़ एक मिडिल क्लास से आते हैं, जहाँ पढाई और सरकारी नौकरी ही अमूमन लक्ष्य होता है। मगर उनका रुझान 9th क्लास से वुशु खेल में रहा है। उन्हें यह खेल पसंद था। लेकिन किसी का सपोर्ट उन्हें नहीं मिल रहा था। खुद उन्हें भी नहीं पता था इस खेल में आगे क्या होगा, फिर भी जब दिल वुशु में लग गया था और उन्होंने इसे जारी रखा।
घरवालों को उम्मीद थी कि रोहित जांगिड़ सरकारी नौकरी करें। रोहित की मेहनत, लगन और समर्पण ने उन्हें वुशु का एक बड़ा खिलाडी बना दिया, जिसके बाद उन्हें सरकारी नौकरी भी मिल गयी। और आज वे देश के लिए और प्रदेश के लिए मेडल जीत रहे हैं। हालाँकि, उस वक्त राजस्थान सरकार इस स्पोर्ट्स को सपोर्ट भी नहीं करती थी, जब उन्होंने इस गेम को ज्वाइन किया था। बहरहाल, अब उनका अगला लक्ष्य ई जी स्टेडियम, दिल्ली में होने वाले आल इंडिया वुशु चैम्पियनशिप में मेडल जीतना है। इसको लेकर वे बेहद उत्साहित हैं।
इसको लेकर रोहित जांगिड़ ने बताया कि मुझे 4 साल राजस्थान पुलिस को सेवा देते हो गये। यहाँ हमसे ड्यूटी नहीं कराते, क्यूंकि हमें स्पोर्ट्स पर फोकस करने दिया जाता है। हमारे अधिकारी भी काफी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे आज जो कुछ मिला है, वो इस गेम की वजह से मिला है। इसमें मेरे कोच राजेश टेलर के मार्गदर्शन का बड़ा सहयोग रहा है। वुशु में रूचि रखने वाले लोगों से कहेंगे कि पढाई जरुरी है। स्पोर्ट्स में अगर आप ठीक से ट्रेनिंग करते हैं, तो आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं।
संबंधित खबरें
इंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
5 mins agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
7 mins ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
50 mins agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 hr agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 hr agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines