जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश पंकज मिथल होंगे। राजस्थान हाईकोर्ट में फिलहाल एमएम श्रीवास्तव एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आज ही जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस पंकज मिथल का तबादला बतौर मुख्य न्यायाधीश राजस्थान हाईकोर्ट करने की सिफारिश की है।
जस्टिस पकंज मिथल मूल रूप से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज हैं। उन्हें 7 जुलाई 2006 को अधिवक्ता कोटे से इलाहाबाद हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के रूप में नियुक्त किया गया था। दो वर्ष बाद 2 जुलाई 2008 को उन्हें स्थायी किया गया। वरिष्ठता के अनुसार कॉलेजियम ने दिसंबर, 2020 में उनके नाम की सिफारिश जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के सीजे के तौर पर की। इन्होंने 4 जनवरी 2021 को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में सीजे के तौर पर शपथ ली।
अभी पढ़ें – Bhopal News: पुलिस प्रशासन की मनाही के बावजूद बाबा ने ली भू समाधि, 3 दिनों बाद निकलेंगे जमीन से बाहर
जस्टिस पंकज मिथल का जन्म 17 जून, 1961 को हुआ था। इन्होंने वर्ष 1982 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक करने के बाद 1985 में चरण सिंह विश्वविद्यालय के मेरठ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। वर्ष 1985 में उन्होंने उत्तर प्रदेश बार कौंसिल में अधिवक्ता के रूप में खुद को रजिस्टर कराया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त होने से पूर्व तक वे यूपी आवास विकास परिषद और अंबेडकर विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों के स्थायी गवर्मेंट काउंसिल रहे। राजस्थान हाईकोर्ट में फिलहाल एमएम श्रीवास्तव एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर को दिल्ली में BJP का मार्च, 5000 से ज्यादा लोग होंगे शामिल; इंडिया ब्लॉक भी निकालेगा रैली
11 mins ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
17 mins agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
1 hr agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
1 hr agoउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
2 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
3 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
4 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines