के जे श्रीवत्सन, जयपुर: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के तीन ठिकानों पर राजस्थान में भी NIA और ED के अधिकारीयों ने दबिश देकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सिलसिले में PFI के राजस्थान हेड आसिफ को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया है। मोती डूंगरी रोड पर स्थित जयपुर के PFI के दफ्तर के साथ साथ उदयपुर, कोटा और बारां के PFI दफ्तर पर भी छापे की यह कारवाई हुई है। इसके बाद बताया जा रहा है कि पीएफआई से जुड़े लोग भूमिगत हो गए है।
अभी पढ़ें – Unnao News: जहरीले सांप के साथ खेलना साधु को पड़ा भारी, पकड़ हुई ढीली और चली गई जान, देखे Video
जानकारी के मुताबिक 2 लोगों को कोटा-बारां से गिरफ्तार किया गया है जबकि 6 अन्य को हिरासत में लेकर NIA ने PFI के दफ्तर स विदेशी लेनदेन वाले खातों से जुड़े कई दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क को भी जब्त किया है।
खास बात यह है कि एनआईए को बच्चों को टेरर ट्रेनिंग देने के इनपुट भी मिले हैं। राजस्थान के बारां में NIA की 40 सदस्यों की टीम नगर परिषद कार्यालय में रुकी हुई है। टीम के साथ ईडी, सीआरपीएफ और लोकल पुलिस मौजूद है। वहीं, कोटा में भी NIA की टीम कई ठिकानों पर छापेमारी कर हुई। CRPF की सुरक्षा के बीच सर्च करने से पहले उन रास्तों को भी सील कर दिया गया जहाँ PFI के दफ्तर हैं। हिरासत में लिए गए मोहम्मद इरफान और मोहम्मद सलीम पीएफआई कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले लालू यादव, ‘BJP को हटाना है, देश को बचाना है’
वहीं एनआईए की छापेमारी के विरोध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया सड़कों पर आई है। मोती डूंगरी रोड इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की जिला अध्यक्ष इमरान खान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। राज्य से जांच एजेंसी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
15 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
29 mins ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
40 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
5 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
9 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
10 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
10 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines