जयपुर: राजधानी से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। सदर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन मकान की ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में एक युवक की खून से सनी लाश मिली। युवक का खून से सना हुआ शव देखकर मजदूरों ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी।
सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस साइट पर काम करने वाले मजदूरों और आसपास रहने वाले लोगों से जानकारी जुटा रही है।
अभी पढ़ें – महाराष्ट्र: नासिक में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से 10 की मौत, कई घायल
डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा ने बताया कि सदर थाना इलाके के शांति नगर में एक निर्माणाधीन मकान में युवक की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पत्थर काटने वाले कटर से गला रेतकर युवक की हत्या की गई है। पुलिस को घटनास्थल पर वारदात के किसी भी तरह के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, ऐसे में किसी जानकार द्वारा ही युवक की हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है।
घटनास्थल पर दो से तीन लोगों के पैरों के निशान भी पाए गए हैं, ऐसे में हत्या की इस पूरी वारदात में 2 से 3 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की शिनाख्त होने के बाद हत्यारों तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान हो सकेगा।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
7 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
16 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines