के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में इस वक्त की बड़ी खबर सेना से जुड़ी हुई आ रही है। दिल्ली स्थित सेना भवन से एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा गया है, जो राजस्थान के करौली का रहने वाला है। इंटेलिजेंस की टीम ने पाकिस्तानी जासूसी गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वाला आरोपी रवि प्रकाश गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रवि प्रकाश सेना भवन दिल्ली में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। रवि प्रकाश मीणा पर भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी पकिस्तान भेजने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
इस कार्रवाई को मिलिट्री इंटेलिजेंस और सीआईडी इंटेलिजेंस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि रवि प्रकाश हनी ट्रैप का शिकार हुआ है। सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम ने रवि प्रकाश की गतिविधियों पर निगरानी रखी तो सामने आया कि वह हनीट्रैप में फंसकर और धनराशि के प्रलोभन में आकर सोशल मीडिया के माध्यम से पाक महिला एजेंट को सारी महत्वपूर्ण सूचनाएं शेयर कर रहा था।
बता दें कि रवि प्रकाश व्हाट्सएप, फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से सेना की गोपनीय सूचना भेज रहा था। आरोपी रवि प्रकाश 2015 में भर्ती हुआ था। वहीं पाकिस्तानी महिला एजेंट अंजलि ने बताया कि आरोपी रवि बोलता था कि मैं सेना में कार्यरत हूं, इसलिए इसको झांसे में लिया। यह जानकारी मिली है कि आरोपी के अकाउंट में पैसे भी आये हैं।
राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस के महानिदेशक उमेश मिश्रा के मुताबिक आरोपी रवि प्रकाश मीणा से पूछताछ और उसके मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण में इन सभी तथ्यों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ शासकीय गुप्त बात के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
23 mins agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
2 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
3 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
3 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
6 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines