Rajasthan News: राजस्थान की हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर को हाईकोर्ट से भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मुनेश गुर्जर का निलंबन रद्द कर दिया है। अब मुनेश गुर्जर पिछले 18 दिन से खाली पड़ी हेरिटेज नगर निगम के मेयर का पदभार फिर से संभालेगी। कोर्ट से राहत मिलने के बाद मुनेश के घर में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया जा रहा है।
मुझ पर सुदर्शन चक्र वाले का आशीर्वाद: गुर्जर
इस मौके पर मुनेश गुर्जर ने कहा कि अभी भी यह मामला कोर्ट में पेंडिंग है। इसलिए मैं अभी कुछ ज्यादा नहीं बोल सकती। लेकिन इतना जरूर कहूंगी कि मुझ पर सुदर्शन चक्र वाले का आशीर्वाद है। जैसा वो चाहेंगे, सब वैसा ही होगा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जयपुर से बहुत ही प्यार मिला है। जिसके कर्ज को वो जनता की सेवा करके उतारना चाहती है।
गुर्जर ने आगे कहा कि- इस बुरे वक्त में मुझे और मेरे परिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता और पार्षद का पूरा समर्थन मिला। जिससे हमें काफी हिम्मत और ताकत मिली।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: सीएम गहलोत ने मोबाइल कैंसर वैन को दिखाई हरी झंडी, करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
परिवार में खुशी की लहर
हाईकोर्ट से मेयर गुर्जर को राहत मिलने के बाद से ही परिवार में मिठाईयां खिलाकर जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, इस मौके पर मुनेश गुर्जर के ससुर कैप्टन राम प्रसाद गुर्जर ने कोर्ट के आदेश पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऊपर वाले का फैसला हमेशा सही होता है।
उन्होंने मुनेश गुर्जर के निलंबन पर सवाल खड़े किये और कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद साजिश करने वालों को अच्छा जवाब मिला है, आने वाले दिनों में और भी ज्यादा जवाब मिलेगा। वो कहते है ना जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वह खुद ही उसमे गिरते है।
गुर्जर के निलंबन को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर डिप्टी मेयर असलम फारूखी ने भी खुशी जाहिर की है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
4 hrs agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
4 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
4 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
9 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
9 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
10 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines