जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस द्वारा जागरूक करने के बावजूद लोगों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है जिसमें कई लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसी ही एक दर्दनाक घटना गुरुवार रात को हुई जब ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हुई एक बस ने सड़क किनारे खेल रहे बच्चों को बुरी तरह रौंद दिया। इस दुर्घटना में एक तीसरी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे की मौत हो गई।
बॉल ढूंढने के लिए आगे बढ़े तभी बस ने रौंदा
दरअसल घटना जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र की है जहां पर दो बच्चे गेंद से खेल रहे थे कि अचानक वह कहीं चली गई, जिसे दोनों ढूंढने में लग गए। दौरान पताशी बेच रही मूर्ति भी उनकी मदद करने के लिए आ गई। इस दौरान तेज रफ्तार से आई बस ने तीनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद तेज धमाके की आवाज से कॉलोनी में हंगामा मच गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें एक तीसरी कक्षा के बच्चे की मौत हो गई वहीं साथ खेल रही बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई।
नशे की हालत में हुआ एक्सीडेंट
टक्कर के बाद आसपास के लोगों ने बस ड्राइवर बलराम मीणा को पकड़कर बुरी तरह से पीटा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उसे पुलिस के हवाले किया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि ड्राइवर नशे की हालत में था और उसे पता ही नहीं था कि बस कहां जा रही हैं हालांकि उससे पूछताछ जारी है।
एक्सीडेंट में मरने वाला बच्चा अक्षित परिवार का एकलौता बेटा था। अक्षित के पिता सुरेंद्र मूलरूप से दौसा के रहने वाले हैं। वह जयपुर में पिछले कुछ सालों से एक मार्केटिंग कंपनी में काम कर रहे हैं। वहीं, हादसे में घायल महिला मूर्ति रजक एमपी की रहने वाली है। दोनों घायलों को डॉक्टरों ने एसएमएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
सांगानेर थाने के एएसआई गोपाल ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आईपीसी की धारा 304 और 308 में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। आरोपी ड्राइवर को कल रात गिरफ्तार किया गया था जिसे कोर्ट में जल्द पेश किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
51 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
1 hr agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
6 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
6 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
6 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines