Rajasthan Political Crisis: चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार एक बार फिर से बाड़े बंदी मे जाने की तैयारी कर रही है l मीडिया से बात करते हुए चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि जिस तरह से पिछले साढे तीन सालों में आमजन की फिक्र को छोड़कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी और सरकार को बचाने में लगे हुए हैं, जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि जब पहले बाड़ेबंदी की गई थी, उस समय कोरोना का काल चल रहा था और वर्तमान में गोवंश में लंपी बीमारी के बीच एक बार फिर से सरकार बाड़े बंदी में जाने की तैयारी कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की आपसी फूट एक बार फिर से उजागर हुई है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव के समय किए गए वायदों को तो पूरा नहीं कर सके और अपनी कुर्सी को बचाने के लिए उन्होंने साडे तीन साल निकाल दिए।
अभी पढ़ें – Noida News: सुपरटेक के Supernova टावर की 18वीं मंजिल पर आग, कारणों की जांच शुरू, देखें Video
वहीं उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया सुनिश्चित है क्योंकि जनता कांग्रेस की जमीनी हकीकत को समझ चुकी है। वहीं उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लंपी बीमारी से गोवंश को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। चित्तौड़गढ़ में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन शुरू हुए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गोवंश को इस महामारी से बचाने के लिए दवाओं का सेवन करवाया जा रहा है।
बता दें कि रविवार शाम को दिल्ली से आए जयपुर आए ऑब्जर्वर ने कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग बुलाई थी। लेकिन मीटिंग से पहले ही सीएम अशोक गहलोत के समर्थक के विधायक बगावत कर बैठे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
43 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
2 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
4 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
4 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
4 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
4 hrs agoचावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines