जयपुर: राजस्थान में राजनीतिक उठापटक के बीच गहलोत गुट के विधायक शांति धारीवाल के बंगले पर इक्क्ठे हो रहे हैं। इसके साथ ही धारीवाल के घर पुलिस मूवमेंट बढ़ गया है और टेंट लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि शाम को CMR पर होने वाली बैठक से पहले कुछ चर्चाएं धारीवाल के आवास पर होने वाली बैठक में की जाएगी। खबर है कि मंत्री शांति धारीवाल के घर 50 से भी ज्यादा अशोक गहलोत समर्थक विधायक पहुंच चुके हैं।
बता दें की इस जद्दोजहद के बीच शांति धारीवाल का सरकारी बंगला राजस्थान की सियासत का पावर सेंटर बन गया है। सीएम गहलोत के बाद शांति धारीवाल नंबर दो माने जाते है। ऐसे में सबकी नजर शाम पांच से चल रही बैठक पर टिकी हुई हैं। इस बैठक में गहलोत गुट के सभी विधायक मौजूद रहेंगे।
लेकिन राजस्थान की राजनीति पर लगातार नजर गढ़ाए हुए लोगों के जेहन में एक ही सवाल की आखिर विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत कैंप क्या मैसेज देना चाहता है। बता दें इसका पटाक्षेप तो मीटिंग के बाद ही होगा।
अभी पढ़ें – Ankita Murder Case: अंकिता का हुआ अंतिम संस्कार, CM धामी बोले- हमने न्याय दिलाने का संकल्प लिया
गौरतलब है कि महेंद्र चौधरी, रफीक खान, मंत्री रामलाल जाट, रोहित बोहरा, RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, अलोक बेनीवाल, दानिश अबरार, जेपी चंदेलिया, मंत्री डॉ.महेश जोशी, गोविंद मेघवाल आदि नेता धारीवाल के बंगले पर मौजूद हैं। हालांकि कुछ विधायकों और मंत्रियों का आना-जाना लगा हुआ है।
वहीं सीएम गहलोत के साथ जैसलमेर दौरे पर गए प्रताप सिंह खाचरियावास भी धारीवाल के बंगले पर पहुंच चुके हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
5 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
6 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
7 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
9 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines