हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: सड़क दुर्घटना में चार तीर्थयात्रियों की मौत, 4 लोगों दर्दनाक की मौत

विज्ञापन
Road Accident in Barmer

बाड़मेर: राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर से इस समय दुखद खबर सामने आ रही है। जिले में एक ट्रक से कार की टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना गुडमलानी थाना क्षेत्र के सिंधरी-सांचोर राजमार्ग पर हुई।

पुलिस ने कहा कि तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित सभी गुजरात के निवासी हैं जो जैसलमेर के रामदेवरा मेले की यात्रा से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद मोर्चरी में रखवाया है।

हादसे के बाद मेगा हाईवे पर जाम लग गया। बाद में पुलिस आई और जाम खुलवाया। गुड़ामालानी उपाधीक्षक शुभकरण ने बताया कि भटाला गांव के पास बालोतरा से गुजरात की तरफ जा रही कार और सामने से आ रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। कार में गुजरात निवासी कुल 5 लोग सवार थे जिसमें दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला व बच्चा घायल हो गए।

हादसे में मृतक राजेश पुत्र कैलाश माहेश्वरी (22), महिला द्रोपदी बहन (65) पत्नी हाथी भाई, मनीषा बहन (32) पुत्री डूंगरमल निवासी धानेरा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को गुड़ामालानी के मोर्चरी में रखवाया है। जबकि बुजुर्ग कमलादेवी (70) पत्नी चंदीराम निवासी भीलड़ी गुजरात और 8 साल के बच्चे का गुड़ामालानी में प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर किया गया था। वहीं , सांचोर इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला कमलादेवी ने भी दम तोड़ दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें