Rajasthan Political Crisis: प्रदेश की राजनीति में चार दिन से मचे घमासान के बीच मंत्री परसादी लाल मीणा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘राजस्थान में एक साल पहले चुनाव लड़ना मंजूर है , लेकिन बीजेपी और शाह की गोद मे बैठने वाले पायलट को सीएम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते।’
अभी पढ़ें – कल से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पीएम मोदी
आगे उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बीजेपी और अमित शाह के ऑफिस एवं घर में जाकर बैठा हो, जिसके पास हरियाणा पुलिस का पहरा रहा हो, हम उसको सीएम बर्दाश्त नहीं कर सकते। जनता हमको छोड़ेगी नहीं और हम अगला चुनाव नहीं जीत सकेंगे।
मंत्री मीणा ने कहा कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया तो पंजाब जैसे हालात हो जाएंगे। ऐसे मुख्यमंत्री से अच्छा है कि हम एक साल पहले चुनाव लड़ लें। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देकर 1 साल पहले चुनाव लड़ना मंजूर है लेकिन, जिस व्यक्ति की अमित शाह ने पैरवी की हो उसको मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।
वहीं भाजपा का नाम लेकर सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सतीश पूनिया कह रहे हैं कि सचिन पायलट के लिए अब भी हमारे दरवाजे खुले हुए हैं। इसका मतलब पहले भी दरवाजे खुले हुए थे और अब भी खुले हुए हैं। मीणा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं है। कांग्रेस आलाकमान, सोनिया गांधी और अशोक गहलोत ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है। वे उससे गौरवान्वित और सन्तुष्ट हैं।
अभी पढ़ें – राजस्थान में बगावत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो सकते हैं दिग्विजय सिंह
इसके अलावा राजस्थान में मुख्यमंत्री के सवाल को लेकर कहा कि गहलोत के अलावा राजस्थान में कोई भी मुख्यमंत्री का दावेदार नहीं है। यदि अशोक गहलोत 19 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं, तब 102 विधायकों में से कांग्रेस आलाकमान जिसे सीएम बनाना चाहेगा, वह स्वीकार होगा।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
11 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
12 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
12 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines