कोटा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा में 20 विकास कार्यों का लोकार्पण जयुर से वर्चुअली किया। मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने दीपावली से पूर्व कोटा निवासियों को ऐतिहासिक उपहार भेंट किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोटा में विकास के एक नए युग की शुरूआत हुई है।
इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि कोटा में एयरपोर्ट बनाने के लिए वे प्रयासरत है और इसके लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी बात करेंगे। साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि जब कोटा में ओम-शांति की जोड़ी है तो एयरपोर्ट में कोई अड़चन नहीं आएगी।
अभी पढ़ें – जेपी नड्डा ने दिल्ली में राजस्थान भाजपा कोर ग्रुप की बुलाई बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
अपने संबोधन के दौरान सीएम गहलोत ने सरकार के विकास कार्य गिनाए साथ ही योजनाओं के बारें में जानकारी दी। उन्होंने ने कहा की राजस्थान सरकार की योजनाओं को केंद्र सरकार को पूरे देश में लागू करना चाहिए।विकसित देशों की तरह सोशल सिक्योरिटी में केंद्र को आगे आना चाहिए।
अभी पढ़ें – राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे, आतिशबाजी करने से पहले जान ले ये गाइडलाइन
बता दें कि सीएम गहलोत और यूडीएच मिनिस्टर ने सिटी के तहत बनाए गए अंडरपास, फ्लाईओवर, मूर्ति, चौराहा सौंदर्यकरण, पार्किंग, अस्पतालों में निर्माण, हेरिटेज बिल्डिंग और बाजार सौंदर्यकरण के 700 करोड़ रुपए के 20 विकास कार्यों का लोकार्पण वर्चुअली किया है। इन विकास कार्यों को मुख्यमंत्री, धारीवाल और कोटा के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने दिवाली के मौके पर कोटावासियों के लिए बड़ा तोहफा बताया है।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कोटा में अब केवल एक एयरपोर्ट ही कमी रह गई है। जिसके लिए मैंने भी कोटा की जनता से वादा भी किया हुआ है। यूडीएच मंत्री धारीवाल भी इसी प्रयास में लगे हुए हैं।
सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि ओम बिरला ने भी कहा था कि जो भी फॉर्मेलिटी है, वह पूरी करवाएंगे। जब ओम बिरला फॉर्मेलिटी पूरी करवाने के लिए तैयार हैं, स्टेट गवर्नमेंट जमीन देने के लिए तैयार है, फिर तो एयरपोर्ट आना तय है। ओम बिरला और शांति धारीवाल में बड़ी काबिलियत है। जब कोटा में ओम भी और शांति भी है, तो फिर कमी किस बात की है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
15 mins ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक लगने पर बोले अभिजीत दीपके
27 mins agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
1 hr agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 hr agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 hr agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines