जयपुर: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कल दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम गहलोत आज शाम 3 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए और 4 बजे दिल्ली पहुंच गए हैं। सीएम गहलोत अभी राष्ट्रभवन पहुंच चुके हैं। अब थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
रैली की तैयारियों का जायजा लेंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश सहित कई अन्य नेताओं के साथ कल रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली की तैयारियों का जायजा भी लेंगे और दिशा निर्देश देकर तैयारियों को अंतिम रूप भी देंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की गैर-मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केसी वेणुगोपाल ही राष्ट्रव्यापी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
महंगाई रैली के बाद गुजरात जाएंगे
मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश के सभी नेताओं के साथ रैली में शामिल होंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं इसके बाद सीएम गहलोत 5 सितंबर को राहुल गांधी के साथ अहमदाबाद जाएंगे। राहुल गांधी साबरमती रिवरफ्रंट पर संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का 7 सितंबर को चेन्नई जाने का भी कार्यक्रम है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के दौरान भी सीएम गहलोत मौजूद रहेंगे।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
10 mins agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
41 mins agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
1 hr agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
3 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
4 hrs agoसीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
4 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
5 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines