अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में 15 अक्टूबर को तीन बच्चों के अपहरण मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के भिवाड़ी से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तीन भाई-बहनों का अपहरण किए जाने के कुछ दिनों बाद, दिल्ली पुलिस ने कहा कि दो लड़कों के शव दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में मिले हैं।
वहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि एक लड़के को आरोपियों के चुंगल से सकुशल बरामद किया गया है। इस 6 साल की उम्र के तीसरे लड़के को मामले की जांच पूरी होने तक दक्षिण दिल्ली के बाल गृह भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, भिवाड़ी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा आरोप लगाया गया था कि अज्ञात लोगों ने शनिवार को उसके तीन बेटों का अपहरण कर लिया था, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लड़कों की पहचान 13 साल के अमन, 8 साल के विपिन और 6 साल के शिवा के रूप में हुई है। उनके पिता ने कहा कि लड़कों को आखिरी बार सुबह देखा गया था। जांच शुरू होते ही परिवार को आरोपियों ने फिरौती के लिए फोन किया।
बाद में, राजस्थान पुलिस ने उन संदिग्धों को उठाया जिन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने लड़कों को मार डाला और उनके शवों को कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पीछे वन क्षेत्र में फेंक दिया। भिवाड़ी क्राइम ब्रांच की टीम आज साउथ दिल्ली के महरौली आई और तलाशी ली गई। आरोपियों की निशानदेही पर दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
बता दें कि राजस्थान के अलवर के भिवाड़ी के सांथलका की लेबर कॉलोनी से शनिवार दोपहर गायब हुए थे। बच्चों के मां बाप एसपी ऑफिस के सामने धरना देकर बैठे हुए थे और पुलिस बच्चों को जल्दी ही ढूंढ निकालने का आश्वासन दे रही थी। इस बीच ये बड़ी खबर सामने आयी है कि तीनों बच्चों को दिल्ली ले जाया गया और फिर दो को मार दिया गया एक बच्चा जो 6 साल है और तीनों में सबसे छोटा था दस्तयाब किया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
25 mins agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
28 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
42 mins agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
50 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
59 mins agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 hr agoराज्य सभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines