हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan: फतेहपुर शेखावाटी में सर्राफा कारोबारी पर गोलियों से ताबड़तोड़ हमला, इलाके में फैली सनसनी

विज्ञापन
फतेहपुर शेखावाटी में सर्राफा कारोबारी पर गोलियों से ताबड़तोड़ हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के फतेहपुर शेखावाटी में सर्राफा कारोबारी बाबूलाल झालानी पर दिनदहाड़े गोलियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। यह घटना देवड़ा चौक स्थित उनके निवास स्थान के बाहर निकलते समय हुई। चश्मदीदों का कहना है कि इस घटना को 3 लोगों ने अंजाम दिया है।

हादसे के बाद घायल अवस्था में बाबूलाल झालानी को राजकीय धनु का अस्पताल के ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया, जहाँ से अब जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बाबूलाल झालानी फतेहपुर के सबसे बड़े व्यापारियों में शामिल हैं पर सराफा व्यापार के अध्यक्ष हैं। बाबूलाल झालानी के साथ हुई इस घटना के बाद पूरे बाजार में आक्रोश फैल गया है।

अभी पढ़ें – Rajasthan: चलती बाइक से शख्स ने दो लड़कियों पर फेंका तेजाब

विज्ञापन

वहीं, फायरिंग की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी और फायरिंग करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद मौके पर फतेहपुर विधायक हाकम अली और भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

फायरिंग की घटना के बाद फतेहपुर शेखावाटी के पुलिस उपाधीक्षक राजेश विद्यार्थी और कोतवाली थानाधिकारी कसूर वर्मा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने भी नाकाबंदी करवा कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Dehradun: दूध लेकर जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, कई फिट हवा में उछली, Video आया सामने

डीवाईएसपी राजेश कुमार विद्यार्थी ने बताया कि प्राप्त जानकारी में सामने आया है कि एक बाइक पर दो आरोपी सवार होकर आए थे। करीब 10 बजे व्यापारी बाबूलाल झालानी घर से बाहर निकले, इसी दौरान सामने से आए दो लड़कों ने गोली मारी और फरार हो गए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola