Dehradun: दूध लेकर जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, कई फिट हवा में उछली, Video आया सामने

bike

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से एक हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है। यहां एक तेजी से आ रही बाइक से महिला को जोरदार टक्कर लग गई। बाइक सवार इतनी तेजी से आ रहा था कि जब महिला को टक्कर लगी तो वह कई फिट तक हवा में उछल गई। देखा जा सकता है कि महिला रोड पार कर रही थी। हालांकि, पहले महिला ने नहीं देखा और बाइक भी इतनी तेज थी कि अंत समय में वह रुक न सकी और यह इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई।

विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में यह सारी घटना कैद हो गई।

विज्ञापन

https://twitter.com/AhmedKhabeer_/status/1575657660887998464

विज्ञापन

वीडियो बीते गुरुवार को सबसे पहले सामने आया। गुरुतेग बहादुर रोड की माडल कालोनी लेन नंबर-3 में यह हादसा हुआ है। वीडियो में महिला जिसका नाम रेनू बताया जा रहा है, वह दूध लेकर अपने घर की तरफ जा रही थी। रोड पार करते समय बाइक ने उनको टक्कर मार दी। देख सकते हैं कि टक्कर लगने के बाद महिला चार से पांच फिट हवा में उछली और फिर जमीन पर गिरी।

विज्ञापन

जैसे ही गली वाले एकत्र हुए, इतने में बाइक सवार मौके से फरार हो गया। महिला के हाथ पर चोट आई है। हालांकि, बाइक का नंबर साफ न होने के चलते आरोपित को पकड़ने में मुश्किलें आ रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ