भरतपुर: राजस्थान का पूर्वी द्वार कहे जाने वाले जिले से फायरिंग की खबर सामने आ रही है। जिले के भुसावर थाने के पथेना गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग हुई। इस घटना में पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस फायरिंग में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि यह विवाद कुछ दिन पहले बच्चों के बीच में हुआ था, जिसने तूल पकड़ लिया। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच लगभग 10 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही। फायरिंग होने की वजह से गांव के सभी लोगों ने अपने घरों के गेट बंद कर लिए और अंदर छुप गए।
इस हादसे में गोली लगने से 55 वर्षीय बृजेंद्र सिंह और उसके 28 वर्षीय पुत्र हेमू उर्फ हेमराज एवं 24 वर्षीय पुत्र किशन की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक किशन राजस्थान की आरएसी बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। घटना की जांच के लिए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी पढ़ें – मुंबई एंटी एक्सटॉर्शन सेल की बड़ी कार्रवाई, दाऊद इब्राहिम गैंग के पांच गुर्गों को किया गिरफ्तार
भरतपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भुसावर थाना क्षेत्र के पथैना गांव में हुई घटना के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उनकी हालत में सुधार होते ही उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं, घटना के मद्देनजर गांव के लोग कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के परिवार से बात करने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित खबरें
UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे
13 mins agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
36 mins agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
2 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
9 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
10 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त