---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Rajasthan: भरतपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत 

भरतपुर: राजस्थान का पूर्वी द्वार कहे जाने वाले जिले से फायरिंग की खबर सामने आ रही है। जिले के भुसावर थाने के पथेना गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग हुई। इस घटना में पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस […]

---विज्ञापन---
भरतपुर: राजस्थान का पूर्वी द्वार कहे जाने वाले जिले से फायरिंग की खबर सामने आ रही है। जिले के भुसावर थाने के पथेना गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग हुई। इस घटना में पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस फायरिंग में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि यह विवाद कुछ दिन पहले बच्चों के बीच में हुआ था, जिसने तूल पकड़ लिया। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच लगभग 10 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही। फायरिंग होने की वजह से गांव के सभी लोगों ने अपने घरों के गेट बंद कर लिए और अंदर छुप गए।
इस हादसे में गोली लगने से 55 वर्षीय बृजेंद्र सिंह और उसके 28 वर्षीय पुत्र हेमू उर्फ हेमराज एवं 24 वर्षीय पुत्र किशन की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक किशन राजस्थान की आरएसी बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। घटना की जांच के लिए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भरतपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भुसावर थाना क्षेत्र के पथैना गांव में हुई घटना के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उनकी हालत में सुधार होते ही उनसे पूछताछ की जाएगी। वहीं, घटना के मद्देनजर गांव के लोग कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के परिवार से बात करने की कोशिश की जा रही है।
First published on: Oct 14, 2022 12:32 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola