कोटा: राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि कोटा संभाग में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों की बड़ी कारईवाई सामने आई है। जिला उप नारकोटिक्स आयुक्त विकास जोशी के निर्देशन में आज जयपुर और चित्तौड़गढ़ नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ हाईवे से 2 अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 9 किलो अफीम बरामद हुई है।
बता दें कि कोटा व जयपुर महानगर में गांजा, अफीम और चरस के साथ अब हेरोइन भी सप्लाई होने लगी है। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा की टीम ने ऐसे ही मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
अभी पढ़ें – MP News: एंटेरो और पॉक्स वायरस की चपेट में प्रदेश, बच्चों को बनाता है शिकार
उप नारकोटिक्स आयुक्त विकास जोशी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर कोटा-झालावाड़ रोड पर महाना टोल बैरियर पर एक यात्री बस को रुकवाया। बस में सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। उनके पास दो थैलियों में कुल 345 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो बस में सवार तीन संदिग्ध झालावाड़ जिले के अकलेरा स्थित कंवरपुरा गांव निवासी मोहनलाल, रामपुरिया गांव निवासी कन्हीराम और मांगीलाल को गिरफ्तार किया। तीनों ने पूछताछ में कबूला कि वो हेरोइन कोटा और जयपुर में सप्लाई करना चाहते थे। हेरोइन के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की चित्तौड़गढ़ व जयपुर के संयुक्त निवारक दल ने चितौड़गढ़ में कार्रवाई की है। डूंगला मंगलवाड़ रोड़ जिला चितौड़गढ़ में गणपति पेट्रोलियम के सामने एक बाइक को जब्त किया।
तलाशी में बाइक की डिग्गी में 9 किलो 70 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। बाइक सवार कन्हैयालाल व राकेश निवासी तलावदा तहसील, डूंगला, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है। साथ ही बाइक को भी जब्त किया। गौरतलब है कि चार दिन में ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 29 सितंबर को जयपुर के चित्रकूट योजना, वैशाली नगर इलाके में एक किराए के मकान से 5 लाख कीमत की दर्द निवारक गोलियां कैप्सूल, इंजेक्शन बरामद किए थे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
6 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
6 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
7 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
8 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
8 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
9 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
9 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines