पन्ना: कोरोना वायरस के बाद अब मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मासूमों में एक अजीबो-गरीब संक्रमक बीमारी पैर पसार रही है। यहां 5 वर्ष के बच्चों में बुखार के साथ मुंह-हाथ और पैरों पर छाले, खुजली का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जानकारी के अनुसार, एंटेरो वायरस और पॉक्स वायरस के एक्टिव होने से बच्चे लगातार बीमार हो रहे हैं।

बच्चों पर अटैक करता है वायरस

बताया जा रहा है कि आमतौर पर यह वायरस बच्चों में अटैक करता है, इसलिए एक साथ कई बच्चों को शिकार बना सकता है। जिले में एंटिरो वायरस और पॉक्स वायरस के संक्रमण से मासूमों में हाथ, मुंह और पैरों में संक्रमण से छाले की बीमारी तेजी से पैर पसारने लगी है।

5 वर्ष के मासूमों को बना रहा निशाना

यह संक्रमण खास तौर पर 5 वर्ष तक के बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस बीमारी में हाथ पैर और मुंह में छाले पड़ रहे हैं। इसके साथ ही जहां छाले होते हैं वहां खुजली की भी शिकायत हो रही है। इन लक्षणों से ग्रसित कई बच्चे जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं।

क्या कहते हैं चिकित्सक

शिशु रोग विशेषज्ञ और सिविल सर्जन डॉ एलके तिवारी का कहना है कि सामान्यता यह बीमारी एक बच्चे से दूसरे बच्चे में फैलती है। इसमें सामान्यतः सर्दी-बुखार और शरीर में लाल दाने मुंह में छाले आदि होते हैं। अभिभावकों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उपचार से यह बीमारी ठीक हो जाती है। लेकिन जो लोग पहले इस बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं उनसे अपने बच्चों का बचाव करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसे अस्पताल लेकर आएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ