के जे श्रीवत्सन, जयपुर: जालोर में छात्र की मौत का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद जालोर के लिए रवाना हुए, लेकिन जोधपुर एयरपोर्ट के अंदर उन्हें 4 घंटे तक रहना पड़ा। दलित छात्र के परिजनों से मिलने गए चंद्रशेखर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही रोक दिया।
4 घंटे बाद एयरपोर्ट से निकले चंद्रशेखर आजाद ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया। कहा- सरकार के मंत्री और विपक्ष परिजनों से मिल सकते हैं, लेकिन गहलोत सरकार उन्हें जालोर जाने से रोक रही है। उन्होंने कहा दलित छात्र के परिजनों से बिना मिले जोधपुर से वापस नहीं जाएंगे।
वहीं दूसरी ओर, इस घटना को लेकर विपक्ष हमलावर है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने अलवर जिले के गोविंदगढ़ में मॉब लिंचिंग की घटना की जांच हेतु एक 3 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह जांच समिति घटनास्थल का कल 18 अगस्त को दौरा कर तथ्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को सौंपेगी।
प्रदेश की उच्च स्तरीय जांच समिति में उपनेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर का नाम शामिल है।
क्या है मामला
अलवर में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जिले के गोविंदगढ़ कस्बे के रामबास गांव में चिरंजीलाल (45) की एक समुदाय के 20-25 लोगों ने 14 अगस्त को बुरी तरह से पिटाई की थी, सोमवार को उनकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
27 mins agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
39 mins agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 hr agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines