जयपुर: राजधानी में गरबा महोत्सव के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। गरबा पांडालों में गैर हिंदूओं के प्रवेश करने की सूचना पर शुक्रवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ता गरबा पांडालों में पहरा देने पहुंच गए। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ा विवाद होने से बच गया।
दरअसल मुरलीपुरा के नारायण वाटिका में गरबा महोत्सव चल रहा है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को यह सूचना मिली थी, कि यहां पर गैर हिंदू भी गरबा में शामिल है। यह कार्यकर्ता बजरंग दल के विभाग संयोजक सुमित खंडेलवाल के नेतृत्व में तिलमिलाते हुए वहां पहुंचे और वहां गरबा कार्यक्रम को देखने और गरबा खेलने वाले गैर हिंदुओं को जबरदस्ती बाहर निकाल दिया।
अभी पढ़ें – Rajasthan: फतेहपुर शेखावाटी में सर्राफा कारोबारी पर गोलियों से ताबड़तोड़ हमला, इलाके में फैली सनसनी
इसके बाद महोत्सव खत्म होने तक बजरंग दल के कार्यकर्ता आयोजन स्थल पर ही मुख्य द्वार पर खड़े रहे और आईडी चेक करने के बाद ही लोगों को कार्यक्रम में अंदर जाने दिया।
जानकारी के मुताबिक मुरलीपुरा के नारायण वाटिका गार्डन में शनिवार को डांडिया का आयोजन चल रहा था। बड़ी संख्या में लोग मां की भक्ति कर रहे थे। तभी पता चला कि गार्डन में समुदाय विशेष के लोग घुस आए है। इस पर बजरंग दल विभाग संयोजक सुमित खण्डेलवाल, जिला संयोजक हितेश सिंह शेखावत, प्रखण्ड संयोजक अजयकांत हिन्दू, विकास हिन्दू और करण अलवानी के नेतृत्व में टीम गार्डन पहुंची और वहां चल रहे डांडिया को रुकवा दिया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
16 mins agoपुणे को दीवाली पर मेट्रो का तोहफा, PM मोदी ने दिए 21800 करोड़ के प्रोजेक्ट
24 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
38 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 hr agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 hrs ago'राज्य सभा' चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines