हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan Election 2023: 5 करोड़ मतदाताओं पर टिकी उम्मीदवारों की आस, 200 में से 199 सीटों पर होगी वोटिंग

Rajasthan Election Voting 2023: मतदान से पहले सादगी के साथ प्रत्याशी अपने क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में वोटिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है। कल यानी 25 दिसंबर को राज्य में 199 सीटों पर मतदान होना है। एक सीट पर उम्मीदवार के निधन की वजह से वोटिंग नहीं होगी। शनिवार को 05 करोड़ 26 लाख मतदाता अपना उम्मीदवार चुनेंगे। इसके लिए राजस्थान में कुल 51,507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 75 हजार मतदान कर्मी मतदान ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए एक लाख दो हजार सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं।

राज्य में बड़े नेताओं का चुनाव प्रचार शोर थम चुका है। जनसभाएं, रैली और रोड शो भी कल खत्म हो चुके हैं। ऐसे में विधानसभा तक पहुंचाने की कोशिश में प्रत्याशी घर-घर जाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि राजस्थान में शादी ब्याह का सीजन भी है। ऐसे में प्रत्याशी अपने पास आए शुभ मुहूर्त वाले इन कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्र के आधार पर शादी समारोह में जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-Rajasthan में जीत का ब्रह्मास्त्र बनेगी गुर्जर पॉलिटिक्स, देखें इन्हें साधने को भाजपा-कांग्रेस ने क्या-क्या चले दांव? 

देखें कैसा है राजस्थान की जनता का मूड-

बारातियों में भी दिखा खास उत्साह

उम्मीदवारों को वहां एक साथ कई मतदाता मिल भी रहे हैं। हालांकि कई मतदाता उनके निर्वाचन क्षेत्र के नहीं हैं। बारातियों में भी चुनाव को लेकर खासा उत्साह है और चुनाव के गीतों पर नाच गाने भी हो रहे हैं। मतदान से पहले बेहद ही सादगी के साथ सभी प्रत्याशी अपने क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

इन सीटों पर रोचक होगा मुकाबला

इस बार पीएम मोदी समेत कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी जमकर चुनाव प्रचार किया। इसमें असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे। गुर्जर वोटों को साधने के भी तमाम प्रयास किए गए। कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। राज्य में कई सीटों पर कांटे की टक्कर है। मालवीयनगर, सिविल लाइंस और आदर्शनगर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर है। वहीं नागौर जिले की 10 सीटों पर भी बहुत रोचक मुकाबला होने वाला है।

ये भी पढ़ें-इस देश में छात्रों ने मांगी सप्ताह में ज्यादा घंटे काम करने की अनुमति, वजह है बहुत दिलचस्प

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें