जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में फिर से एक बार प्रशासन की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। जिले में भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के सामने एक बुजुर्ग की स्कूटी चलते-चलते सड़क पर बने 5 फिट गहरे गड्डे में धंस गई। स्कूटी पर सवार बुजुर्ग को लोगों ने बमुश्किल बचाया। यह हादसा आज शनिवार दोपहर वीर दुर्गादास ओवरब्रिज पर हुआ है। गनीमत है की इस हादसे में बुर्जुर्ग सकुशल निकाल लिया गया। हादसे में उन्हें हल्की चोट आई है।
इसके बाद हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के सामने उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। अचानक ट्रक के दबाव से सड़क धंस गई। उन्होंने स्कूटर रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक वह स्कूटर सहित गड्ढे में चले गए। इस दौरान आस-पास के लोगों ने उन्हें निकाल लिया। बुजुर्ग का कहना था कि यह परेशानी लंबे समय से बनी हुई है। लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसीपी चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि इस सड़क पर लगातार धंसने की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस समस्या की सूचना दी गई है। साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही गई है। ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं हों।
वहीं इस मामले को लेकर ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा ने भी प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि, “जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का शहर जहा इंजीनियरों की लापरवाही से सड़क मे स्कूटी ही अंदर समा गई। मामला भगत की कोठी-बासनी रोड का है। इस घटना में एक बुजुर्ग चोटिल हुआ। क्या लापरवाह अधिकारियों व ठेकेदार पर गाज़ गिरेगी ?”
इसके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विपक्ष के नेता सतीश पूनिया ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “मुख्यमंत्री जी के गृह ज़िले की यह तस्वीर राज्य की कांग्रेस सरकार की 2023 में दुर्दशा की भावी तस्वीर है।”
बता दें कि 24 दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की खराब सड़कों और प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टे बांटने में लारपवाही बरतने वाले अफसरों को सार्वजनिक रूप से जमकर फटकार लगाई थी।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 hr agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
4 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
5 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines