जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में एसीबी को भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कामयाबी मिली है। जोधपुर में एसीबी की टीम ने एक पटवारी को 25 लाख 21 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी बीरबलराम विश्नोई हल्का पूंजला में पटवारी के पद पर पदस्थ है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने परिवादी की शिकायत पर पटवारी को ट्रैप कर पकड़ा।
जानकारी के मुताबिक पटवारी बीरबल राम को एसीबी ने ट्रैप किया। ह कार्रवाई एसीबी के एडिशनल एसपी डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में की गई। पटवारी बीरबल राम ने भूमि के व्यवसायिक रूपांतरण के लिए रिश्वत ली थी।
अभी पढ़ें – पटना HC की बिहार सरकार पर तीखी टिप्पणी, कहा- शराबबंदी लागू कराने में नीतीश सरकार फेल
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी गई कि उसकी खरीदशुदा जमीन का नामान्तकरण खोलने एवं तरमीम करने के बाद जमाबन्दी, नामान्तकरण की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के एवज में बीरबलराम विश्नोई पटवारी ने 25 लाख 21 हजार रुपये मांगे थे, साथ ही कुल जमीन में से एक प्लॉट भी रिश्वत के रूप में मांगा था।
एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह ने बतााय कि पटवारी ने डिमांड की थी की या तो जमीन दे या रुपए। डिमांड के अनुसार परिवादी के पास राशि नहीं थी तो ऐसे में एसीबी ने 25 लाख रुपए के डमी नोट जुटाए और 21 हजार के असली नोट पटवारी को देने के लिए परिवादी को दिए। बुधवार सुबह जैसे ही पटवारी ने यह राशि परिवादी से प्राप्त की, इस दौरान नजदीकी मौजूद एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। मामले की कार्रवाई माता का थान थाने में की जा रही है।
अभी पढ़ें – दिव्यांग के साथ अत्याचार को लेकर CM शिवराज का ऐक्शन, ADM को तत्काल हटाने के दिए निर्देश
वहीं एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच का जाएगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
6 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
27 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 hr agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
8 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
8 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
8 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
10 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
11 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines