दिव्यांग के साथ अत्याचार को लेकर CM शिवराज का ऐक्शन, ADM को तत्काल हटाने के दिए निर्देश

shivraj angry

इंदौर : मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर एक्शन मोड में हैं। उन्होंने बुधवार को इंदौर के एडीएम पवन जैन को हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जन सुनवाई के दौरान एडीएम ने दिव्यांग के साथ संवेदनहीन व्यवहार किया। पूरे मामले की समीक्षा के बाद सीएम शिवराज ने एडीएम पवन जैन को हटाने के निर्देश दिए।

दरअसल, CM शिवराज ने बुधवार सुबह लॉ एंड ऑर्डर को लेकर अहम बैठक बुलाई । जिसमें भोपाल, इंदौर, बैतुल, गुना में हुई घटनाओं का संज्ञान लिया। इस बैठक में कलेक्टर, एसपी और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहे।

अफसरों का ऐसा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- सीएम

कानून व्यवस्था पर सीएम शिवराज किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रहे हैं। लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम के सख्त तेवर बुधवार की बैठक में दिखाई दिए। CM ने कहा, जनसुनवाई में आए दिव्यांग के साथ संवेदनहीन व्यवहार करने के मामले में इंदौर के ADM पवन जैन को तत्काल हटाया जाए।

दिव्यांग के साथ मारपीट

बताया जा रहा है कि सोनू पाठक नामक दिव्यांग मकान नामंत्रण की गुहार को लेकर कलेक्टर ऑफिस आया था। पीड़ित सोनू अपने दादाजी का मकान अपने नाम कराने के लिए चक्कर काट रहा था। जन सुनवाई के दौरान एडीएम पवन जैन ने दिव्यांग के साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्दों का प्रयोग किया फिर उसको कक्ष से बाहर कर दिया।

इंदौर से हटाकर एडीएम को भोपाल में किया पदस्थ

बुधवार को हुई बैठक में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कलेक्टर ने दिव्यांग के साथ मारपीट की पुष्टि की, जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एडीएम को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा की पवन जैन को भोपाल में पदस्थ किया जाए।वहीं कलेक्टर ने कहा की दिव्यांगों के साथ अधिकारियों को संवेदनशील होना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ