दौसा: राजस्थान के दौसा जिले से हैवानियत की खबर सामने आ रही है। जिले के बांदीकुई के पास बसवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम एक 70 साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 35 साल के पड़ोस में रहने वाले युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। बुजुर्ग पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
मामले की सूचना मिलने पर बासवा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला की हालत खराब होने पर उसे बांदीकुई अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से हालत खराब होने पर उसे दौसा रेफर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 70 साल की महिला देर शाम रेप की शिकार हुई। पड़ोस में रहने वाला 32 साल का युवक शराब पीकर महिला के घर आया और पीने के लिए पानी मांगा। महिला अंदर पानी लेने गई तो वह भी अंदर चला गया और कमरा बंद कर लिया। उसके बाद महिला को जमीन पर गिरा दिया और बुरी तरह से पीटा। फिर बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म किया। युवक की दरिंदगी के कारण महिला की हालत गंभीर हो गई।
जानकारी के अनुसार महिला का पति पशुओं को चराने के लिए बाहर गया था। वहीं बेटे की बहू बाजरा काटने में व्यस्त थी। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि युवक शराब के नशे में धुत था। लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद ही पता लगेगा कि शराब के नशे में दुष्कर्म किया या नहीं। देर रात तक पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई थी।
संबंधित खबरें
नोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
29 mins agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
8 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
10 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
11 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
12 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
14 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
14 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
14 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
14 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines