Raipur: सीएम भूपेश बघेल का तोहफा, 'मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना' के तहत बांटे चेक
Edited By Gyanendra Kumar

Edited By Gyanendra Kumar

Raipur: श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को बघेल सरकार ने तोहफा दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने श्रमिक परिवार के 10 मेधावी छात्रों को तोहफा दिया। 10वीं और 12वीं बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को अपने निवास कार्यालय में कल सीएम बघेल ने एक लाख के चेक का प्रतीक स्वरुप दिया। साथ ही सीएम ने इन मेधावी बच्चों को आगे की पढ़ाई में सुविधा के लिए स्कूटी खरीदने के अलग से एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके प्रतीक के स्वरुप में एक और चेक अलग से दिया। जिसके बाद इन मेधावी बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई।
इस अवसर पर सीएम बघेल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के लिए एक बेहतर वातावरण तैयार हुआ है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके, इसलिए हमारी सरकार स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल रही है। मुझे इस बात की खुशी है कि यहां के बच्चे अच्छे नंबर लाकर अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ भवन और सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना में उच्च शिक्षा के लिए श्रमिक परिवार के बच्चों को हर संभव मदद दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सचिव सविता मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के रजिस्टर्ड काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों लिए ‘मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की कक्षा में टॉप-10 में आने पर श्रमिक के बच्चों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक लाख रूपए की राशि दी गई है। इस योजना के द्वारा 2021 में टॉप-10 में जगह बनाने वाले 10वीं और 12वीं के तीन छात्र-छात्राएं, 2022 में भी तीन छात्र-छात्राएं और इस साल 2023 में 10 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक लाख रूपए दिया गया है।
सीएम भूपेश बघेल के निवास में हुए इस कार्यक्रम में कुमारी मीनाक्षी साहू 10वीं में 6वां स्थान, रितेश कुमार देवांगन 12वीं में तीसरा स्थान, राहुल यादव 10वीं में पहला स्थान, योगेश सिंह 10वीं में 6वां स्थान, दिव्यांशु 10वीं में 9वां स्थान, कुमारी ख्याति साहू 12वीं 9वां स्थान, कुमारी बिदिया प्रधान 10वीं में 8वां स्थान, कुमारी न्याशा देवांगन 12वीं में चौथा स्थान, ऋषभ देवांगन 10वीं में 9वां स्थान, कुमारी झरना साहू 12वीं में 6वां स्थान पाने वाले श्रमिक परिवार के इन छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक-एक लाख रूपए का चेक प्रतीक स्वरूप दिया गया। साथ ही उन्हें स्कूटी के लिए भी एक-एक लाख रूपए का चेक प्रतीक स्वरूप दिया गया।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.