नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर राहुल गांधी की वापसी की आवाज तेज होने लगी है। कांग्रेस की राज्य इकाइयां राहुल गांधी को पार्टी के अध्यक्ष के रूप में देखना चाहती हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पहली राज्य इकाई थी जिसने राहुल गांधी को पार्टी प्रमुख के रूप में लौटने का समर्थन किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक कुल सात राज्य इकाइयों ने इस तरह के प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से कांग्रेस का नेतृत्व करने की मांग की है। 2017 में जब राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में प्रमो किया गया था, तब राज्य इकाइयों ने इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया था।
अभी पढ़ें – Queen Elizabeth II Funeral LIVE Updates: अंतिम संस्कार सेवा ‘गॉड सेव द किंग’ पाठ के साथ समाप्त
छत्तीसगढ़ में प्रस्ताव हो चुका है पारित
18 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के 310 प्रतिनिधियों (जो पार्टी के अध्यक्ष चुनाव में मतदान करेंगे) की बैठक में राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया था।
इसी तरह की मांग गुजरात में भी पार्टी की राज्य इकाई ने की थी। मांग की गई कि राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाए। पार्टी ने बैठक के बाद एक बयान में कहा कि राज्य कार्यकारिणी के सभी मौजूदा प्रतिनिधियों ने तालियां बजाते हुए इसे मंजूरी दी।
हिमाचल कांग्रेस जल्द प्रस्ताव करेगी पारित
तमिलनाडु और बिहार कांग्रेस समितियों ने भी आम परिषद की बैठकों में एक प्रस्ताव पारित किया। सोमवार शाम को महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस इकाइयों ने भी परिषद की बैठकों में राहुल गांधी की वापसी की मांग की। सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश राज्य इकाई भी जल्द ही बैठक कर इसी तरह का प्रस्ताव पारित करेगी।
राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने को लेकर क्या कहा था?
बता दें कि 9 सितंबर को कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे? तो उन्होंने संकेत दिया कि वे पार्टी प्रमुख के पद के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह तब स्पष्ट होगा जब पार्टी के चुनाव होंगे। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मामले पर कहा, “मैंने तय कर लिया है कि मुझे क्या करना है। कोई भ्रम नहीं है।”
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 24 सितंबर से शुरू होगा और 2 अक्टूबर तक कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
4 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines