सूरत: आम आदमी पार्टी(आप) के गुजरात के सह-प्रभारी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को सूरत शहर में भव्य रोड शो निकाला। इस दौरान भारी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों का उझूम उमड़ा। लोगों ने जगह-जगह फूल बरसा कर उनका स्वागत किया।
सूरत के लोगों को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि “सूरत में लोगों का जोश देख कर गुजरात का मूड समझा जा सकता है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा वाले फ़र्ज़ी सर्वे दिखाकर जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार की एजेंसी आईबी ने उन्हें गुजरात चुनाव पर एक ऐसी सर्वे रिपोर्ट दी है जिससे भाजपा की नींद उड़ चुकी है।
चड्ढा ने आगे कहा कि गुजरात में इस बार बदलाव की लहर है। लोग आम आदमी पार्टी को बदलाव के रूप में देख रहे है। “गुजरात परिवर्तन की मांग रहा है,आम आदमी पार्टी इस रण के लिए पूरी तरह तैयार है।
चड्ढा ने कहा कि पिछले 27 साल से गुजरात में राज कर रही भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हम सब को मिलकर उखाड़ फेंकना है। उन्होंने लोगों से आप की ईमानदार और स्थाई सरकार बनाने की अपील भी की।
इस से पहले राघव चड्ढा ने सूरत में आप पार्षदों के साथ बैठक कर आगे की रणनीतियों पर चर्चा की। बैठक के बाद राघव चड्ढा ने क़तारगाम पहुँचकर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया, साथ ही एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 mins ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
16 mins ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
35 mins agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 hr ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 hr agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 hr agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 hr agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
1 hr agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines