Fazilka Smuggling Gang Punjab: पंजाब के फाजिल्का में पुलिस ने स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए अंतरराष्ट्रीय नार्को स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस ने आरोपियों से पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई 5 किलो 470 ग्राम हैरोइन, 40 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल फोन, 1 लाख 7 हजार की ड्रग मनी, 8.470 ग्राम सोना और 18.970 ग्राम चांदी बरामद की है। इसके साथ ही आरोपियों से एक वरना गाड़ी और तीन मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी नौजवान पिछले कई महीनों से पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने का धंधा कर रहे थे।
फाजिल्का के एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबरी हुई थी कि उक्त आरोपियों ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाई है। जिसे अब आगे सप्लाई किया जाना है, जिस पर पुलिस ने रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे हेरोइन व ड्रग मनी बरामद हुई है। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि तफ्तीश दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ लवली, सुखचैन सिंह उर्फ लकी, सोल्व सिंह, गुरचरण सिंह उर्फ मिल्खा, करणदीप सिंह जो सारे मिलकर जलालाबाद के खेल स्टेडियम में आर्मी भर्ती की तैयारी करते थे जिस कारण इनकी आपस में जान पहचान हो गई। इन्होंने मिलकर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने की योजना बनाई और पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने का धंधा शुरू कर दिया।
पिछले चार महीनों से कर रहे थे तस्करी
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने राजस्थान और तारनतरण के खालड़ा और खेमकरण के इलाके में भी पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाई थी। इसके बाद इनका तालमेल कमलदीप सिंह वासी कपूरथला के साथ हुआ और यह सभी पिछले चार महीनों से यह काम कर रहे थे। एसएसपी के मुताबिक कपूरथला के रहने वाले कमलदीप सिंह पर पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं , हालांकि पकड़े गए सारे नौजवान विद्यार्थी हैं जो पढ़ाई करते थे।
ये भी पढ़ेंः ‘चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है भाजपा’…पुलवामा हमले पर एक और कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
6 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
14 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
23 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines