Wife Murdered Husband With Lover in Shahkot: पंजाब के शाहकोट से पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमे मुख्य आरोपी महिला को बताया जा रहा है, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है।
कुछ घंटों में सुलझी मर्डर मिस्ट्री
मामले की जांच कर रहे देहाती जालंधर थाने के SSP मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि मीयेंवाल मौलवियां गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना उन्हें मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। SSP नरिन्द्र सिंह औजला की अगुवाई में SHO जसविन्द्र सिंह की देख-रेख में कुछ ही घंटों में इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। पुलिस ने इस मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बल्कि एक आरोपी अभी भी फरार है।
साल 2010 में हुई शादी
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। मृतक की आरोपी पत्नी मंदीप कौर उर्फ अमन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि साल 2010 में उसकी शादी सूरज कुमार के साथ हुई थी। मंदीप ने बताया कि शादी के बाद से ही सूरज उसे हर रोज मारता-पीटता था। सालों ने ये सिलसिला चल रहा था, इसी वजह से अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मंदीप ने बताया कि इसी दौरान सैदपुर झिड़ी के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी से उसकी मुलाकात हुई। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, मंदीप को गुरप्रीत सिंह अपने घर की सारी बाते बताती थी।
यह भी पढ़ें: कोलकाता जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट रद्द, आधी रात में दिल्ली एयरपोर्ट पर मचा हंगामा, घंटों फंसे रहे यात्री
पति को मौत के घाट उतारा
कुछ दिनों पहले ही सूरज ने मंदीप के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वो मायके चली गई थी। यहां मंदीप और गुरप्रीत ने इस सिलसिले को खत्म करने के लिए सूरज की हत्या की साजिश रची। इसके लिए उन्होंने 2 और लोगों को अपने साथ शामिल किया। इसके बाद बीती रात चारों ने प्लानिंग के अनुसार, सूरज को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज से कातिलों का लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
3 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
22 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
1 day agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
2 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
3 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
3 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
4 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines