हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पेट्रोल का लंगर कराने वाले 'राजा द किंग' कौन? जल्द iPhone का भी होगा 'लंगर', जानिए कहां से हो रही इतनी कमाई

राजा द किंग ने अपने एक वीडियो में कहा कि 18 अगस्त की शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित दो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के लिए कूपन बांटे जाएंगे.

विज्ञापन
Photo: X (@Katwal_Vinod)

चंडीगढ़ में इन दिनों एक शख्स अपने अनोखे अंदाज में लोगों की मदद करने को लेकर चर्चा में है. अमृतसर में रहने वाले राकेश त्रेहन, जिन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले लोग ‘राजा द किंग’ के नाम से जाना जाता है, अब वो चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाकर लोगों को मुफ्त में ईंधन बांट कर चर्चा में आ गए हैं. इससे पहले भी वो कई लोगों को कैश रुपये बांटकर भी चर्चा में आ चुके हैं. राकेश का दावा है कि वो इस तरह के सामाजिक कल्याण के काम करते रहते हैं. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि अब राकेश जल्द ही आईफोन का भी लंगर करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय ‘पी.आर.टी.सी. जूनियर’ बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

पेट्रोल के लिए जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे कूपन

राजा द किंग ने अपने एक वीडियो में कहा कि 18 अगस्त की शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित दो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के लिए कूपन बांटे जाएंगे. इस बार छोटे वाहनों के लिए 500 रुपये और बड़े वाहनों के लिए 1000 रुपये का कूपन देने की बात कही गई है उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें माता रानी से इसकी अनुमति मिल गई है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के पास वाहन नहीं हैं, वो पेट्रोल लेने के लिए मौके पर पहुंच कर अपने समय की बर्बादी न करें.

विज्ञापन

‘राजा द किंग’ के पास कहां से आ रहा है पैसा?

जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि राकेश त्रेहन मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं. उनके पिता कपड़ा कारोबारी थे और अब उनका निधन हो चुका है. राकेश का दावा है कि उन्हें पिता की संपत्ति का एक हिस्सा मिला है. इसके अलावा वह साल 2010 से क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश करते आ रहे हैं. उनका कहना है कि बिटकॉइन से होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा वह जरूरतमंदों की सेवा में खर्च करते हैं. हाल के दिनों में उनका नाम तब ज्यादा चर्चा में आया, जब चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में आयोजित लंगर में उन्होंने लोगों को 500-500 रुपये के नोट, फास्ट फूड, मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और कोल्ड ड्रिंक बांटे.

यह भी पढ़ें: BJP आलाकमान ने विनोद तावड़े को सौंपी उत्तर प्रदेश की कमान, पंजाब के BJP प्रभारी बनाए गए सतीश पूनिया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola