Narain Chaura Fire at Sukhbir Singh Badal: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले से पंजाब में सनसनी मच गई है। स्वर्ण मंदिर के बाहर बैठे सुखबीर बादल पर दिन दहाड़े गोली चला दी गई। इस हादसे में सुखबीर बादल की जान बाल-बाल बची है। वहीं गुरुद्वारे के बाहर खड़े कुछ लोगों ने आरोपी को धर दबोचा और अब उसकी पहचान भी सामने चुकी है।
खालिस्तानी आतंकी
सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि एक खालिस्तानी आतंकी नारायण चौरा था। खबरों की मानें तो नारायण चौरा पर पुलिस में कई मामले दर्ज हैं। खालिस्तानी आतंकवादी रह चुका नारायण काफी समय तक अंडरग्राउंड भी था।
यह भी पढ़ें- शिवसेना के 4 कलंकित चेहरे कौन? जिन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं करना चाहती है BJP
जेल तोड़ने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नारायण चौरा पंजाब के डेरा बाबा नानक से ताल्लुक रखता है। कई सालों तक पंथिक नेता के रूप में एक्टिव रहने के बाद नारायण चौरा खालिस्तानी आतंकवादी बन गया था। बुड़ैल जेल तोड़ने के पीछे भी नारायण चौरा का ही हाथ था।
खालिस्तानी आतंकी को भगाया
नारायण चौरा ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी जगतार सिंह और परमजीत सिंह की मदद की थी। बुड़ैल जेल तोड़ कर उसने जगतार सिंह और देवी सिंह को भगाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा नारायण चौरा ने जेल की बिजली भी काफी समय के लिए काट दी थी।
सुखबीर बादल को मारने पहुंचा
बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवादार के तौर पर बैठे थे। तभी नारायण चौरा उनके पास आया और उसने सुखबीर बादल पर गोली चला दी। हालांकि नारायण चौरा का निशाना चूक गया और गोली पीछे दीवार पर जा लगी। सुखबीर बादल के पास खड़े लोगों ने दौड़ कर नारायण चौरा को दबोचा और उसके हाथ से बंदूक छीन ली।
यह भी पढ़ें- INDIA में क्यों आई दरार? ममता के बाद अखिलेश की पार्टी ने भी छोड़ा गठबंधन का साथ!
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
9 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines