शिवसेना के 4 कलंकित चेहरे कौन? जिन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं करना चाहती है BJP

Fout tainted faces of Shiv Sena: बीजेपी और शिवसेना के बीच पहले सीएम फेस को लेकर तनातनी थी, अब खबर है कि शिवसेना कोटे के मंत्रियों के चेहरे को लेकर भी बीजेपी ने आपत्ति जताई है। आइये जानते हैं कौन है वो 4 चेहरे।

Fout tainted faces of Shiv Sena

Fout tainted faces of Shiv Sena

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में पिछले 12 दिनों से सीएम पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। आज ठीक 10 बजे केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें सीएम का नाम तय हो सकता है। इसके बाद बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक महायुति के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और विधायक दल की बैठक के फैसले की जानकारी देंगे। सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी होना लगभग तय माना जा रहा है।

इस बीच बीजेपी और शिवसेना में एक नया विवाद सामने आया है। बीजेपी ने शिवसेना के कैबिनेट चेहरों को लेकर आपत्ति जताई है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी को संजय राठौड़, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार और दीपक केसरकर के नामों को लेकर आपत्ति है।

संजय राठौड़

संजय राठौड़ शिवसेना कोटे से यवतमाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे 2014 से 2019 तक संयुक्त शिवसेना से फडणवीस सरकार में राजस्व मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं 2019 से 2022 तक एमवीए सरकार में वन, आपदा और राहत पुर्नवास जैसे विभागों के मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद शिंदे की अगुवाई वाली सरकार में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग भी संभाल चुके हैं।

तानाजी सावंत

तानाजी सावंत शिवसेना शिंदे गुट से सोलापुर विधानसभा सीट से दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। वे फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार में जल संरक्षण मंत्री थे। इसके बाद शिंदे की अगुवाई वाली सरकार में भी उन्हें यही पोर्टफोलियो मिला था। बीजेपी को इनके नाम पर भी आपत्ति है।

अब्दुल सत्तार

अब्दुल सत्तार सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे 2014 में फडणवीस सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद एमवीए सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे। बीजेपी को इनके नाम पर भी आपत्ति है।

दीपक केसरकर

दीपक केसरकर सावंतवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। केसरकर फडणवीस सरकार में स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा जैसे मंत्रालय संभाल चुके हैं। बता दें कि केसरकर 2009 से सावंतवाड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ