वो चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन बेरहमियों को तरस नहीं आया...बदले की आग ने बनाया 2 भाइयों का कातिल

image - 2023-09-30T175653.832

Two Brothers Butally Murdered A Man: पंजाब के मलोट से हत्या का एक दिल दहला का वाला सामने आया है। यहां 2 भाइयों ने एक व्यक्ति को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में 2 शख्स शव को घसीटकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान के आधार पर आरोपी भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं, 2 लोग व्यक्ति पर कृपाण से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक आरोपी हाथ में कृपाण लिए हुए ये कहता दिखाई दे रहा हैं कि हमने उसे मार दिया, बहुत परेशान करता था हमें।

विज्ञापन

ये है मामला 

जानकारी के अनुसार, ये मामला गांव रोड़ांवाली का है और मृकत की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये हत्या आपसी रंजिश का खौफनाक अंजाम है। दरअसल, आकाशदीप सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले गांव के सरवन सिंह के बेटे गुरविंदर सिंह और उसके भाई पुष्पिंदर सिंह पर जानलेवा हमला किया था। मृतक ने दोनों भाइयों पर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया था, इस हमले में दोनों भाई काफी गंभीर रूप से घायल हो गए। आकाशदीप को इसके लिए जेल भी हुई थी। कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन

2 भाई बने कातिल 

आकाशदीप को जेल से बाहर देख गुरविंदर सिंह और उसके भाई पुष्पिंदर सिंह ने उसे जान से मारने का प्लान बनाया। अपने प्लान को अंजाम देते हुए दोनों ने बीती रात आकाशदीप पर तेजधार हथियार से हमला किया। दोनों अपनी योजना में कामयाब हुए और उन्होंने बड़ी ही बेरहमी से आकाशदीप को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुरविंदर सिंह और पुष्पिंदर सिंह मौके फरार हो गए। लंबी पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ