पिता मुझे गंदी नजर से देखते, अश्लील हरकतें करते...टीचर को आपबीती सुनाते हुए बच्ची फूट-फूटकर रोई
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Father Make Obscene Advances With Daughter: पंजाब के लुधियाना से बाप -बेटी के प्यार और विश्वास भरे को तार -तार कर देने वाला घिघौना मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की किशोरी के बात सुनने के बाद उसके स्कूल टीचर के पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी ने टीचर को बताया कि रात में सोते वक्त उसके सौतेले पिता उसके साथ अश्लील हड़कते करते हैं और इस बारे में उसकी मां को पता है। टीचर की मदद से किशोरी के आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
ये मामला शिमलापुरी इलाके का है। 9वीं की छात्रा की आपबीती सुनने के बाद स्कूल टीचर सबसे दोनों मां-बेटी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास लेकर गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस को दी शिकायत में नबालिग की मां ने बताया कि 4 साल पहले देवराज के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। शादी के बाद वो अपनी बेटी के साथ देवराज के घर रहने लगी। महिला ने आगे बताया कि, शादी के 2 साल बाद ही देवराज उसकी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा था। पिछले काफी समय से वो रात में बेटी के साथ अश्लील हरकतें किया करता था। एक दिन तो महिला ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद आरोपी डरने के बजाए उल्टा मां- बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगा। इतना ही कई बार वो उसने दोनों पर हाथ उठाने की कोशिश भी की थी। आरोपी के डर की वजह से मां- बेटी दहशत में रहने लगी। जिसका असर दोनों की आम जिंदगी पर भी होने लगा। काफी समय से लड़की को उदास देख एक दिन टीचर ने उससे इसका कारण पूछा। जिसके बाद किशोरी के सब्र का बांध टूट गया और उसने आपबीती अपनी टीचर को बता दे दी।
इस मामले की जांच कर रही ASI राजिंदर कौर ने बताया कि मां- बेटी की शिकायत के आधार पर आरोपी देवराज को गिरफ्तार कर, उसके खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है, और उससे पूछताछ की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: