हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छह बच्चों की मां की 'मोहब्बत' ने आशिक को करवाया गंजा, आरोप-मुंह काला कर सिर पर किया पेशाब

विज्ञापन

अमृतसर: छह बच्चों की मां से दिल लगाना आशिक को भारी पड़ गया। विवाहिता के साथ सरेआम देखे जाने पर उसके ससुरालियों ने न सिर्फ उसका मुंह काला करके गंजा कर दिया और उसके गले में जूतों की माला पहनाकर उसके सिर पर पेशाब भी किया। यह आरोप लगाया, पंजाब के लुधियाना जिले के कस्बा माछीवाड़ा निवासी रवि ने। रवि ने माना कि पिछले अढ़ाई साल से उसका प्रेम-प्रसंग माछीवाड़ा की विवाहिता से चल रहा है। वे दोनों पिछले ढाई साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। महिला के 6 बच्चे हैं। महिला जब अपनी बेटी को ननिहाल से लेने अहमदगढ़ गई थी तो 2 दिन वे एक-दूसरे के साथ अहमदगढ़ रहे थे। उसी बीच कुछ मोहल्ले के लोगों ने एक दुकान पर उन्हें एक साथ चाय-पानी पीते हुए देख लिया। जिसके बाद लोगों ने उन दोनों को वहीं पकड़ने के बाद महिला के ससुराल और मायके वालों को फोन करके मौके पर ही बुलाया।

मुंह काला कर सिर मुंडवाया गया

पीड़ित ने बताया कि उसको महिला के ससुराल के गांव की प्रधान छिंदर कौर की जिम्मेदारी पर माछीवाड़ा साहिब में 22 अगस्त को लेकर आया गया। करीब 9 दिन तक उन लोगों ने उसे वहां पर रखा और उससे एक लाख रुपए की मांग की गई। पैसे न मिलने पर कथित आरोपियों ने उसका मुंह काला करके सिर मुंडवा दिया और उसके गले में जूतों का हार पहना कर सिर पर पेशाब भी किया। उसके बाद पीड़ित काले मुंह और जूतों की माला के साथ ही थाने पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मान ने दिया राखी का तोहफा, 5714 आंगनवाड़ी वर्कर्स को सौंपे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन

मिस कॉल से शुरू हुई बातचीत

रवि ने बताया कि पहली बार उन दोनों की बातचीत की शुरुआत गलती से महिला के फोन पर मिस कॉल जाने से हुई थी। फिर बातचीत बढ़ने से इसी दौरान उनकी नजदीकियां भी बढ़ गईं, लेकिन जब परिवार के लोगों को इस बारे में पता लग गया तो उन्होंने दोनों का एक-दूसरे के हाथों से मुंह काला करवाया और बेइज्जत किया। इस मामले को लेकर डीएसपी जसविंदर ने कहा मामला उनके ध्यान में है और पीड़ित के बयानों के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई जरूर की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola